IPL 2024, Mumbai Indians Jason Behrendorff injury Updates: आईपीएल के नए सीजन के आगाज से पहले पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ आईपीएल से बाहर हो गए हैं। चोटिल होने के कारण वे आईपीएल का 17वां सीजन नहीं खेल पाएंगे। मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है। जेसन बेहरेनडॉर्फ की जगह टीम में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को शामिल किया गया है। एमआई ने वुड को 50 लाख रुपए में खरीदा था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वुड ने इंग्लैंड के लिए 2 वनडे के अलावा 5 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम पर 8 T20 विकेट हैं।
मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)
2018 में मुंबई से जुडे थे जेसन
33 साल के ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज आईपीएल में 2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। मुंबई ने जेसन को 2018 में 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे दो साल तक मुंबई इंडियंस के साथ रहे थे। उन्होंने 2020 और 2021 में एक भी मुकाबला नहीं खेला था। इसके बाद 2022 में वे 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से जुड़ गए। बेंगलोर ने उनको 75 लाख रुपए में खरीदा था। इसके अगले ही साथ वे इस प्राइज पर मुंबई से जुड़ गए थे।
17 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे जेसन ने
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेसन आईपीएल में 17 मैचों खेल हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 18 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 2019 में 5 मैचों में कुल 5 विकेट चटकाए थे, जबकि 2023 में 12 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए थे।
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।
