MI IPL 2026 Team Update: मुंबई इंडियंस में चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत शामिल, जानिए कौन है ये खिलाड़ी

MI Squad Update: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को शामिल किया गया है।

IPL Injured Player Updates: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम में शामिल किया है। घरेलू क्रिकेट में पंजाब की तरफ से खेलने वाले 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं। वह पिछले दो वर्षों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं।

Krish Bhagat included in MI IPL 2026 Squad

कृष भगत (Instagram/KrishBhagat)

मुंबई इंडियंस ने बयान में कहा, "कृष ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से कोचिंग स्टाफ को प्रभावित किया है। पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट और मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्रों में उनके समर्पण ने उन्हें मुख्य टीम में शामिल होने का अवसर दिलाया है।"

End of Feed