CSK vs MI: चेन्नई के खिलाफ IPL मैच से पहले चिंता में मुंबई के कोच जयवर्धने, बड़ी है वजह

MI Coach Mahela Jayawardene raise concerns: आईपीएल 2025 में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अपना पहला मैच संयुक्त रूप से 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। इस बड़े मैच से पहले मुंबई के मुख्य कोच महेला जयवर्धने काफी चिंतित हैं। उनकी चिंता जायज भी है। आखिर उन्होंने किस चिंता की बात की है और क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025
  • मुंबई बनाम चेन्नई महामुकाबला
  • बड़े मैच से पहले चिंतित हैं मुंबई के कोच जयवर्धने

CSK vs MI, IPL 2025: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई और कहा कि इस तेज गेंदबाज की अनुपस्थिति इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। बुमराह पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह अभी बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया में हैं।

CSK vs MI IPL 2025, Mumbai Indians Coach Mahela Jayawardene expresses concerns

मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने (BCCI/IPL)

जयवर्धने ने बुधवार को यहां मुंबई इंडियंस की सत्र पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह एनसीए में हैं। हमें बुमराह के बारे में उन पर फीडबैक का इंतजार करना होगा। फिलहाल सब ठीक चल रहा है, दिन-प्रतिदिन प्रगति हो रही है।’’ मुंबई के कोच ने कहा, ‘‘वह अच्छी स्थिति में हैं। पर उनका नहीं खेलना भी टीम के लिए एक चुनौती है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।’’

End of Feed