WPL 2023 Champion: नेट सिवर ब्रंट की पारी से दिल्ली को हराकर मुंबई इंडियंस बनी WPL की चैंपियन

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 26, 2023, 10:59 PM IST

WPL 2023 Champion: हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली को 7 विकेट हराकर WPL ट्रॉफी जीत ली है। मुंबई के सामने जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य था, जिसे मुंबई ने 3 विकेट के नुकसान पर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

दिल्ली और मुंबई के बीच ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम मे खेले गए WPL फाइनल मुकबले में मुंबई की टीम ने दिल्ली को 7 विकेट से हराकर WPL 2023 की ट्रॉफी जीत ली है। मुंबई के सामने जीत के लिए दिल्ली ने 132 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई ने नेट सिवर ब्रंट के नाबाद 60 रन की पारी के दम पर 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

WPL CHAMPION MUMBAI

मुंबई इंडियंस चैंपियन विमेंस प्रीमियर लीग

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने एक वक्त केवल 23 रन के स्कोर पर यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज का विकेट गंवा दिया था, लेकिन हरमन और सिवर ब्रंट के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई साझेदारी ने मुंबई को WPL का चैंपियन बना दिया।

End of Feed