WPL 2023: हरमन की तूफानी पारी के सामने राणा की टीम ढेर, मुंबई इंडियंस की एक और जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 14, 2023, 11:29 PM IST

WPL 2023 Mumbai Indians vs Gujarat Giants: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स को 55 रन से हराया। मुंबई इंडियंस की यह लीग में लगातार पांचवीं जीत है।

WPL 2023 Mumbai Indians vs Gujarat Giants: विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की जीत का लय पूरी तरह से बरकरार है। हरमनप्रीत कौर की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने स्नेह राणा की कप्तानी वाली टीम गुजरात जाएंट्स को 55 रन से हराया। इसी जीत के साथ मुंबई इंडियंस की लीग में यह लगाातार पांचवीं जीत है। हरमनप्रीत कौर लीग में लगातार पांच मैच जीतने वाली पहली कप्तान बन गई। टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है।

Mumbai Indians vs Gujarat Giants

मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी। (फोटो - मुंबई इंडियंस के ट्विटर से)

मुंबई इंडियंस की अच्छा शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। मुंबई को मैच के पहले ओवर में पहला झटका लगा। हेले मैथ्यूज बिना खाता खोले वापस लौट गईं। हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। हरमन ने 170 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। इसी तरह यास्तिका भाटिया ने भी 37 गेंद पर 44 रन और नेट साइवर ब्रंट ने 31 गेंदों पर 36 रन जोड़े।

End of Feed