IPL 2026, MI vs RCB मुकाबले में हुई रनों की बारिश, टूटा 11 साल पुराना रिकॉर्ड

आईपीएल में रविवार को मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में रनों की जमकर बारिश हुई। आरसीबी और एमआई ने मिलकर एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

आईपीएल 2026 अपने दूसरे दौर की ओर बढ़ चला है। रविवार को 19वें सीजन का 20वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरू और पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मैच के दौरान रनों की जमकर बारिश हुई। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 4 विकेट पर 240 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियन्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन बना सकी और आरसीबी ने 18 रन के करीबी अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।

RCB vs MI

रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरू बनाम मुंबई इंडियन्स (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

टूटा 11 साल पुराना रिकॉर्ड

इस शानदार प्रदर्शन के बीच मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने साझा रूप से एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का अपना 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में 40 ओवर में 9 विकेट में कुल 462 रन बने । इससे पहले साल 2015 में मुंबई इंडियन्स और आरसीबी ने कुल 431 रन 40 ओवर में बनाए थे। मुंबई आरसीबी ने 31 रन के अतंर से अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

End of Feed
Latest News

जल सुरक्षा पर बड़ा मंथन! PM मोदी ने राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

'15 मिनट का काम 1 घंटे में भी नहीं हुआ', लुटियंस दिल्ली में सड़कें डूबीं तो इंजीनियर सस्पेंड, कई और पर लटकी तलवार

Krishna Janmashtami 2026 Iskcon Temple Livestreaming: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर इस्कॉन टेम्पल वृन्दावन, मुंबई, कानपुर, नोएडा,गुरुग्राम, दिल्ली, बैंगलोर, पुणे और वेस्ट बंगाल में लड्डू गोपाल आरती पूजा लाइव दर्शन की सम्पूर्ण जानकारी

मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन, पंजाब के मंत्रियों के घरों के बाहर बैठेंगे किसान; KMM का 14 सितंबर से धरने का ऐलान

India vs West Indies T20: इंदौर में टी20 मैच के लिए ऑनलाइन बिकेंगे टिकट, 1000 से 12500 रुपये तक रख गई है कीमत