मुकेश कुमार चले इंग्लैंड, अब इस टीम के लिए खेलेंगे काउंटी क्रिकेट

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार नॉटिंघमशायर से जुड़ गए हैं और 2026 इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप सीजन के आखिरी दो मैच खेलेंगे। ट्रेंट ब्रिज में उनका यह कार्यकाल उनके करियर में पहली बार होगा, जब वह बंगाल से बाहर किसी घरेलू टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार नॉटिंघमशायर से जुड़ गए हैं और 2026 इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप सीजन के आखिरी दो मैच खेलेंगे। मुकेश ने सभी फॉर्मेट में 26 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें तीन टेस्ट मैच भी शामिल हैं। मुकेश इस सीजन की दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जिन्होंने 14.91 के शानदार औसत से 12 विकेट लिए।

Mukesh Kumar

काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड जाएंगे मुकेश कुमार। फाइल फोटो

उन्होंने कुल 32 विकेट लिए हैं। क्लब की ओर से जारी एक बयान में मुकेश ने कहा, सीजन के अहम समय पर नॉटिंघमशायर के साथ जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं इंग्लैंड जाने और काउंटी क्रिकेट में खुद को आजमाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

End of Feed