पूर्व चयनकर्ता ने बताया, टीम इंडिया को क्यों आई विश्व कप से ठीक पहले रविचंद्रन अश्विन की याद

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 20, 2023, 11:26 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बताया है कि टीम इंडिया को विश्व कप से ठीक पहले क्यों रविचंद्रन अश्विन की याद आई?

मोहाली: रविचंद्रन अश्विन डेढ़ महीने पहले अपने तमिल यूट्यूब चैनल पर बता रहे थे कि तिलक वर्मा जैसी प्रतिभा को वनडे विश्व कप के लिए गंभीरता से क्यों लिया जाना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट में भारत के महानतम मैच विजेताओं में से एक ने संभवत: कभी नहीं सोचा होगा कि उन्हें वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ दो मैचों के ट्रायल के लिये बुलाया जायेगा जो उनसे करीब डेढ़ दशक जूनियर हैं।

R Ashwin

आर अश्विन

अक्षर का विकल्प तैयार रखना है जरूरी

विश्व कप टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों को परखना जरूरी है लेकिन इस महासमर से महज दो हफ्ते पहले भारतीय टीम प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला के लिए दो ऑफ स्पिनरों को बुलाया है ताकि अक्षर पटेल की चोट के समय पर ठीक नहीं होने के बाद ‘बैक-अप’ विकल्प तैयार रहे। यह एक तरह से ‘वर्चुअल शूट-आउट’ होगा जिसमें मोहाली और राजकोट की सपाट पिचों पर अजीत अगरकर की चयन समिति उनका प्रदर्शन देखेगी।

End of Feed