603 दिन बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, गौतम गंभीर के लिए क्या कह दिया

MS Dhoni Reaction On India T20 World Cup Win: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व भारत को पहला टी20 विश्व कप खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहकर भारत-न्यूजीलैंड फाइनल और फिर टीम इंडिया की जीत का लुत्फ उठाया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जो देखते-देखते वायरल हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत की जीत के बाद धोनी का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
  • 603 दिन बाद महेंद्र सिंह धोनी ने किया पोस्ट
  • धोनी ने गौतम गंभीर पर की मजेदार टिप्पणी

MS Dhoni Viral Social Media Post: टी20 विश्व कप के पहले संस्करण (2007) में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में 96 रनों से हराने के बाद 2026 संस्करण जीतने के लिए सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया की सराहना की। धोनी ने मुख्य कोच गौतम गंभीर पर एक मजाकिया टिप्पणी की, जबकि जसप्रीत बुमराह के लिए सबसे खास शब्द कहे।

MS Dhoni Instagram Post Goes Viral After Comments On Gautam Gambhir

धोनी ने टीम इंडिया को बधाई दी, गौतम गंभीर पर की टिप्पणी (AP/BCCI)

आमतौर पर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने भारत द्वारा तीसरी बार टूर्नामेंट जीतने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेश पोस्ट कर ही दिया। उन्होंने 603 दिनों के बाद इंस्टाग्राम पर पहली बार पोस्ट किया था।।

End of Feed