MS Dhoni Retirement: कैप्टन कूल ने अपने एक फैसले से सब को चौंका दिया था, अनोखे अंदाज में किया था इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 15, 2023, 02:04 PM IST

Captain Cool Retirement: भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक रहे एमएस धोनी ने आज ही के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने अपने संन्यास से न केवल अपने फैंस को चौंकाया था, बल्कि इस फैसले से हर कोई कुछ देर के लिए सोच में पड़ गए थे। आइए आज उनके करियर पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन रहा था।

Captain Cool MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी, नाम तो जानते ही होंगे। मुझे नहीं लगता कि इस नाम से कोई अनजान होगा। लेकिन उन्होंने अपने एक फैसले से पूरे देश को चौंका दिया था। वह आज ही का दिन था। हम बात कर रहे हैं एमएस धोनी की। 42 साल के एमएस धोनी ने तीन साल पहले यानी 15 अगस्त 2020 को अपने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर कर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इस दौरान उन्होंने मैसेज के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था।

धोनी ने दिलाए ये ट्रॉफी

क्रिकेट मैदान पर विकेट के पीछे से मैच का रूख बदल देने वाले एमएस धोनी ने कई बड़े ट्रॉफी जीते हैं। इसमें 2011 में वनडे वर्ल्ड कप है। धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 28 साल यानी 1983 के बाद यह ट्रॉफी दिलाई थी। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2010 और 2011 दो टेस्ट मैच जीते और साथ ही दो बार 2010 और 2016 में एशिया कप के खिताब पर भी कब्जा जमाया। इसके साथ ही 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती थी।

End of Feed