आईपीएस अधिकारी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे धोनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 11:07 PM IST

MS Dhoni reaches supreme court against IPS Official: महेंद्र सिंह धोनी ने मैच फिक्सिंग से जुड़े मामले में उच्चतम न्यायालय और कुछ वरिष्ठ वकीलों के खिलाफ कथित बयान देने के लिए आईपीएस अधिकारी जी संपत कुमार के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने और उन्हें समन जारी करने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच फिक्सिंग से जुड़े मामले में उच्चतम न्यायालय और कुछ वरिष्ठ वकीलों के खिलाफ कथित बयान देने के लिए आईपीएस अधिकारी जी संपत कुमार के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने और उन्हें समन जारी करने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

DHONI

एम एस धोनी

इस मामले को सूचीबद्ध कर दिया गया है लेकिन इस पर आज सुनवाई नहीं हो पाई। धोनी ने 2014 में तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक संपत कुमार को मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में उनसे (धोनी) जुड़ा कोई भी बयान देने से रोक लगाने के लिए दीवानी मुकदमा दायर किया था। उन्होंने अदालत से हर्जाने के तौर पर 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया था।

End of Feed