धोनी ने मान ली गलती, 253 दिन बाद सोशल मीडिया पर किया पोस्ट; लिखा- फैंस ने मुझे गलत साबित किया और...

आईपीएल से संन्यास के बाद धोनी ने 253 दिन बाद बाद सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर की। संन्यास के बाद आई पहली सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को एक बार फिर भावुक कर दिया है। धोनी ने अपनी इस पोस्ट में मशहूर गायक मुकेश के सदाबहार गाने 'पल दो पल का शायर हूं' के दूसरे वर्जन का इस्तेमाल किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया। सीएसके की ओर से आईपीएल 2027 के लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी किए जाने से पहले यह खबर आई। धोनी ने फ्रेंचाइजी को साइलेंट तरीके से अपने फैसले की जानकारी दे दी थी। इसके बाद जब रिटेंशन लिस्ट जारी हुई तो धोनी को टीम से रिलीज कर दिया गया। हालांकि, उन्हें फ्रेंचाइजी ने बड़ी और नई जिम्मेदारी दी है। वह आगामी सीजन के लिए टीम के मेंटर बनाए गए हैं।

Dhoni First reaction

धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास।

अब आईपीएल से संन्यास के बाद धोनी ने 253 दिन बाद बाद सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर की। संन्यास के बाद आई पहली सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को एक बार फिर भावुक कर दिया है। धोनी ने अपनी इस पोस्ट में मशहूर गायक मुकेश के सदाबहार गाने 'पल दो पल का शायर हूं' के दूसरे वर्जन का इस्तेमाल किया है। इसके साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने खेल के दिनों की तस्वीरों का एक खास कोलाज भी साझा किया। उनकी इस पोस्ट में पुराने दिनों की यादों के साथ एक खास संदेश भी लिखा।

End of Feed