CSK vs MI: मुंबई के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं धोनी, केवल 4 कदम हैं दूर

CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मुंबई के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने विस्फोटक बैटिंग से सबका दिल जीत लिया था। मुंबई के खिलाफ मैच में धोनी एक बड़े रिकॉर्ड से केवल 4 कदम दूर हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई और चेन्नई का मुकाबला
  • बड़े रिकॉर्ड से एमएस धोनी 4 कदम दूर
  • 37वें बार एक दूसरे से भिड़ेगी दोनों टीम

CSK vs MI: रविवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना 5 बार की मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों ही टीम आईपीएल इतिहास में सबसे सफल रही है यही कारण है कि फैंस को वानखेड़े में एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीम आज के मैच में नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब दोनों टीम खेलेगी और रोहित शर्मा और एमएस धोनी बतौर खिलाड़ी उतरेंगे।

MS Dhoni  RECORD

एमएस धोनी (साभार-IPL)

एमएस धोनी बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

End of Feed