ICC Rankings: ओवल टेस्ट के बाद आईसीसी रैंकिंग में बड़ा बदलाव, यशस्वी और सिराज को बंपर फायदा

ICC Latest Test Rankings: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें ओपनर यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बंपर फायदा होता नजर आ रहा है।

ICC Latest Test Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद आईसीसी रैंकिंग जारी कर दी गई है। भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने भले ही इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 754 रन बनाए हों, लेकिन लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट में नाकामी ने उन्हें आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग की शीर्ष 10 सूची से बाहर कर दिया है।गिल अब 725 रेटिंग अंकों के साथ 13वें स्थान पर खिसक गए हैं। श्रृंखला के दौरान एजबेस्टन टेस्ट में शतक के बाद उनके रेटिंग अंक 807 तक पहुंच गए थे, लेकिन अंतिम टेस्ट की असफलता ने रैंकिंग में गिरावट ला दी।

ICC Rankings

आईसीसी रैंकिंग (फोटो- AP)

यशस्वी जायसवाल ने लगाई रैंकिंग में छलांग, पांचवें स्थान पर पहुंचे

ओवल टेस्ट में दूसरी पारी में 118 रनों की आक्रामक शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल को तुरंत इसका इनाम मिला है। उन्होंने तीन स्थान की छलांग लगाते हुए आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।वह अब 792 रेटिंग अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से सिर्फ 24 अंक पीछे हैं, जो वर्तमान में चौथे स्थान पर हैं।

End of Feed