मेरा कोई अहंकार नहीं है: जानिए भारत-पाकिस्तान मैच से पहले किस बात पर ऐसा बोले शमी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 31, 2023, 02:49 PM IST

Mohammed Shami, IND vs PAK, Asia Cup 2023: भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले एक ऐसा बयान दिया है जो टीम का मनोबल बढ़ाएगा, कप्तान को निश्चिंत करेगा और विरोधी टीम की चिंताएं जरूर बढ़ा देगा। उन्होंने अपनी गेंदबाजी क्षमता पर बात की है।

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को वनडे क्रिकेट में नयी गेंद की बजाय पुरानी कूकाबूरा से भी गेंदबाजी करने में कोई गुरेज नहीं है और उनका कहना है कि वह टीम की जरूरत के अनुसार ढलने को तैयार हैं और उनमें कोई अहंकार नहीं है।

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी (AP)

एशिया कप के लिये जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ देखना यह होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को उनके साथ नयी गेंद कौन संभालेगा। बुमराह की गैर मौजूदगी में शमी और मोहम्मद सिराज ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में वनडे श्रृंखला में नयी गेंद संभाली थी।

End of Feed