मोहम्मद शमी ने बताया कब करेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी

मोहम्मद शमी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के संकेत दिए हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि वह रणजी ट्रॉफी के शुरुआती कुछ मैच खेलकर टीम इंडिया में वापसी के बारे में सोच रहे हैं। इंजरी के बाद फिलहाल वह वापसी की तैयारी में लगे हुए हैं।

शनिवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने एक भव्य वार्षिक पुरस्कार समारोह में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को क्रिकेट विश्व कप 2023 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर शमी ने कहा कि वह एक बार फिर बंगाल की ओर से खेलने का इरादा रखते हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (30)

मोहम्मद शमी (साभार-Twitter)

शमी ने कहा, "मैं अगले सीजन में जरूर बंगाल के लिए खेलना चाहता हूं। मैं रणजी में बंगाल के लिए दो से तीन मैच खेलने की उम्मीद कर रहा हूं। इससे मुझे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने में मदद मिलेगी। मैं नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ट्रेनिंग कर रहा हूं और जब मैं पूरी तरह फिट हो जाऊंगा, तो खेलना चाहूंगा।"

End of Feed