एशिया कप ट्रॉफी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मसले पर पाकिस्तान का नया चेहरा सामने आया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा 'जब राष्ट्रीय गौरव अहंकार में बदल जाता है, तो जीत रिवॉर्ड नहीं रह जाता। एक टीम जीत सकती है, लेकिन विनम्रता के बिना राष्ट्र हमेशा हारा हुआ ही रहता है! ट्रॉफी नहीं बस आत्ममुग्धता।' इतना ही नहीं उन्होंने एसीसी चीफ मोहसिन नकवी की तारीफ भी की है।
मोहसिन नकवी (साभार-X)
युसूफ का नकवी की तारीफ करना समझ से परे है क्योंकि दुनिया ने देखा कि रविवार को उन्होंने खुद अपनी फजीहत कराई थी। बीसीसीआई ने पहले ही आयोजकों को कह दिया था कि अगर भारतीय टीम जीतती है तो नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे। इसके बावजूद बेशर्मों की तरह वह प्रजेंटशन सेरेमनी में पहुंच गए और जानबूझ कर नाटक किया।
मैच के बाद भी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसके बारे में बात की और बताया कि बीसीसीआई का रुख साफ है कि टीम ऐसे लोगों से ट्रॉफी नहीं लेगी जो देश के लिए खतरा हो। हालांकि, बाद में उन्होंने देशवासियों को यह भरोसा भी दिलाया कि जल्द ट्रॉफी भारतीय टीम के पास होगी। सैकिया ने कहा कि ना केवल विमेंस एशिया कप की ट्रॉफी बल्कि पिछले साल मेंस क्रिकेट टीम ने जो ट्रॉफी छोड़ी थी, वो भी जल्द वापस लाई जाएगी।
पाकिस्तान की ऐसी मानसिकता नई नहीं
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारत को लेकर इस तरह की बात कही है। इससे पहले पाकिस्तान महिला टीम की सदस्य और हारिस रऊफ भी विवादास्पद ईशारे मैच के दौरान कर चुके हैं। इतना ही नहीं टीम के सदस्यों के साथ-साथ वहां के आवाम की मानसिकता भी ऐसी ही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जहां वहां के फैंस महिला टीम के कोच से खास गुजारिश कर रहे हैं।
