IRE vs PAK: कोहली का मुरीद हुआ पाकिस्तान का विस्फोटक बल्लेबाज, तारीफ में कह दी बड़ी बात

Mohammad Rizwan Praise Virat Kohli: पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान ने दूसरे टी20I में आयरलैंड को हराने के बाद भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कोहली के पाकिस्तान क्रिकेट में महत्व पर भी बात की।

Mohammad Rizwan Praise Virat Kohli: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रविवार (12 मई 2024) को शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड क्रिकेट टीम को दूसरे टी20 मैच में बुरी तरह से हरा दिया। डबलिन में सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और फखर जमान ने बल्ले से शानदार भूमिका निभाते हुए आयरलैंड के साथ चल रही तीन मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान को बराबरी हासिल करने में मदद की। इस जीत के बाद टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कोहली की जमकर तारीफ की।

rizwan kohli

मोहम्मद रिजवान विराट कोहली (फोटो- ICC)

आयरलैंड ने शुरुआती मुकाबले में पांच विकेट से जीत के साथ श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन दूसरे मैच में पाकिस्तान ने 16.5 ओवर में 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। आखिरी मुकाबले में विजेता का नाम तय होगा।

End of Feed