साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

Mohammad Rizwan moves Lahore High Court: पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान पाक नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा भेजे गए समन को चुनौती देने के लिए लाहौर हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। ये समन के उन्हें पिछले सप्ताह एजेंसी के सामने पेश होने के बाद भेजा गया था।

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने लाहौर हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) द्वारा जारी उस समन को चुनौती दी है, जो उन्हें पिछले हफ़्ते एजेंसी के सामने पेश होने के बाद भेजा गया था। इंग्लैंड में पाकिस्तान की 3-0 से टेस्ट सीरीज हार के बाद, NCCIA ने रिज़वान और उनके साथी बल्लेबाज़ इमाम-उल-हक को पूछताछ के लिए बुलाया था। क्रिकइन्फो के अनुसार, दोनों खिलाड़ी पिछले गुरुवार को एजेंसी के लाहौर ऑफ़िस में पेश हुए थे और उन्हें कई पन्नों के सवाल-जवाब वाले फ़ॉर्म भरने और वापस करने के लिए दिए गए थे।

Mohammad Rizwan moves Lahore High Court Against Summon Issued By NCCIA

मोहम्मद रिजवान

माना जाता है कि इमाम ने 15 सितंबर की समय-सीमा से पहले ही एक मध्यस्थ के ज़रिए अपने जवाब जमा कर दिए थे, जबकि रिज़वान ने अपने जवाब में जांच के तरीके और NCCIA के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए हैं। रिज़वान ने सोमवार को रिट याचिका भी दायर की। इसमें उन्होंने कहा कि उन पर कोई ठोस आरोप नहीं लगाया गया है और पूछताछ के लिए बुलाने के एजेंसी के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाया।

End of Feed