भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए विशाखापट्टनम वनडे में कप्तान स्टीव स्मिथ ने हार्दिक पांड्या का एक जबरदस्त कैच पकड़ा, जिसे कैच ऑफ द सेंचुरी की संज्ञा दी जा रही है, लेकिन लीजेंड लीग क्रिकेट में मोहम्मद कैफ ने 42 साल की उम्र में जो किया वह मैदान पर किसी चमत्कार से कम नहीं है।
मोहम्मद कैफ का कैच
कैफ की अद्भुत फील्डिंग
लीजेंड लीग क्रिकेट में मोहम्मद कैफ ने एक नहीं दो ऐसा कैच पकड़ा जिसने पुराने दिन की याद दिला दी। एशियन लायन्स और इंडिया महाराज के बीच हुए मैच में कैफ की फील्डिंग देखकर फैंस भौचक्के रह गए।
9वें ओवर में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर उपुल थरंगा ने एक शानदार कवर ड्राइव मारा, लेकिन कैफ ने अपनी दाईं ओर छलांग लगाकर अद्भुत कैच पकड़ लिया। उनकी इस दमदार फील्डिंग के दम पर खतरनाक दिख रहे उपुल थरंगा 50 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 31 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। कैफ यहीं नहीं रुके उन्होंने इसी मैच में एक और जबरदस्त फील्डिंग का नमूना पेश किया जब उन्होंने मोहम्मद हफीज को पवेलियन भेजा।
Kaif-tastic, Kaif-alicious, Kaif-a-mazing! 💥👑The legend @MohammadKaif shows how it's done the kaifway!… t.co/5p3G9bPotO
— ANI (@ANI) Mar 18, 2023
16वें ओवर में दिखा नजारा
16वें ओवर में प्रवीण तांबे गेंदबाजी कर रहे थे। तीसरी गेंद पर हफीज ने हवा में एक शॉट खेला, लेकिन असंभव दिख रहे इस कैच को कैफ ने अपनी चुस्ती और फुर्ती से संभव कर दिखाया और हफीज को 38 रन के स्कोर पर वापस जाना पड़ा।
Kaif-nomical Catch! 🔥@MohammadKaif @IndMaharajasLLC #LegendsLeagueCricket #SkyexchnetLLCMasters #LLCT20… t.co/VyIMdDfbHX
— ANI (@ANI) Mar 18, 2023
फैंस कर रहे हैं तारीफ
42 साल की उम्र में कैफ की इस तरह की फील्डिंग की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। कैफ का यह कैच सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, कैफ की इस जबरदस्त फील्डिंग का फायदा उनकी टीम को नहीं मिला, क्योंकि इंडिया महाराजा को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। एशियन लायन्स ने यह मैच 85 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एशियन लायन्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे, जबकि इंडिया महाराज की टीम केवल 106 रन पर ढेर हो गई।
