घरेलू क्रिकेट का क्या फायदा, सेलेक्टर पर बरसे पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (वीडियो)

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सेलेक्टर से कुछ कड़े सवाल पूछे हैं। उन्होंने आकिब नबी और सरफराज खान को नजरअंदाज करने पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को दरकिनार करना सही नहीं है।

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से शुभमन गिल की गैरमौजूदगी के अलावा भारतीय टीम में सरफराज खान और आकिब नबी को नहीं चुने जाने पर सवाल उठाए। अजहरूद्दीन ने कहा कि टेस्ट और एकदिवसीय में कप्तानी की भूमिका ’काफी अच्छी तरह’ निभाने वाले गिल को किसी प्रारूप से बाहर नहीं किया जाना चाहिए। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के उप कप्तान रहे गिल को इस साल टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। अजहरूद्दीन ने बुधवार को ’पीटीआई’ को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ’’गिल यह काम (टीम की कप्तानी) काफी अच्छी तरह कर रहा है। उसके व्यक्तिगत प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। वह सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने उसे टी20 में क्यों नहीं चुना।’’

mohammad Azaharuddin

मोहम्मद अजहरुद्दीन (साभार-X)

उन्होंने कहा, ’’वह सभी प्रारूपों के लिए काफी अच्छा खिलाड़ी है और उसे कभी किसी प्रारूप से बाहर नहीं किया जाना चाहिए।’’ अजहरूद्दीन ने कहा कि सरफराज और नबी दोनों को ही घरेलू क्रिकेट में उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम नहीं मिला है। उन्होंने कहा, ’’आकिब नबी लाल गेंद के क्रिकेट के बेहतरीन गेंदबाज हैं। वह स्विंग गेंदबाजी में माहिर हैं। मुझे उनके लिए बहुत बुरा लगता है। पिछले लगभग दो वर्षों में लगातार विकेट लेने (रणजी ट्रॉफी में 2024-25 में 44 विकेट और 2025-26 में 60 विकेट) के बावजूद नबी को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। यह बहुत निराशाजनक है।’’

End of Feed