बाबर आजम को कप्तान बनाना गलत, साथी खिलाड़ी आमिर ने बताया कारण

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान की कमान बाबर आजम को सौंपी गई थी। अब पीसीबी के इस फैसले पर मोहम्मद आमिर ने सवाल उठाए हैं। आमिर की मानें तो करीब ढाई साल बाद उन्होंने अभी-अभी अच्छी बल्लेबाजी करनी शुरू की है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए टेस्ट टीम की कप्तानी एकबार फिर से बाबर आजम को सौंप दी थी। बाबर आजम ने शान मसूद की जगल ली थी, जिनके नेतृत्व में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी। लेकिन अब पीसीबी के इस फैसले पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सवाल खड़े किए हैं।

Babar Azam

बाबर आजम (साभार-AI Image)

खिलाड़ी के तौर पर खेलने देना चाहिए

मोहम्मद आमिर ने कहा कि बाबर आजम पिछले कुछ सालों से लगातार फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक 4 साल पहले जड़ा था। टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में बाहर होने पर उनकी बल्लेबाजी की आलोचना हुई थी। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में धमाकेदार वापसी की थी। उन्होंने 73.5 की औसत और 145.9 की स्ट्राइक रेट से 588 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 3 अर्धशतकीय पारी खेली थी।

End of Feed