IPL 2025: 17 मई से दोबारा शुरू होगा आईपीएल, मैच से पहले जान लें किस टीम के कौन खिलाड़ी हुए बाहर

IPL 2025: आईपीएल 2025 9 दिन के इंतजार के बाद शनिवार को दोबारा शुरू होने जा रहा है। इससे पहले कई टीमों को झटका लगा है जिनके विदेशी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और अब वह लौट नहीं रहे हैं। ऐसे में आइए नजर डालते हैं उन टीमों पर जो नहीं जुड़ पा रहे हैं।

IPL 2025: 9 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार क्रिकेट की दुनिया का सबसे लोकप्रिय लीग आईपीएल लौट आया। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन आईपीएल के यूं बीच में सस्पेंड होने से आईपीएल के सभी टीमों की परेशानी बढ़ गई है। टीम में शामिल कई विदेशी खिलाड़ी दोबारा टीम से जुड़ भी नहीं पाएंगे।

IPL 2025 Replacement Player List

मिचेल स्टार्क और विल जैक्स (साभार-x)

सबसे बड़ा झटका दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क और डोनोवन फरेरा दोबारा टीम से जुड़ नहीं पाएंगे, जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स अंतिम दो लीग मैच के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टार्क और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फरेरा ने दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन को अपने फैसले से अवगत करा दिया है।

End of Feed