RR vs DC: आईपीएल में वापसी करते ही मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर, धाकड़ बल्लेबाजों को चटाई धूल

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए यह बता दिया कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम उनका बेसब्री से इंतजार क्यों कर रही थी? अपनी घातक गेंदबाजी के बल पर राजस्थान के टॉप और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को धूल चटा दी।

जयपुर: ऑस्ट्रेलिया के बांए हाथ के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 में वापसी करते हुए चमके। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पारी के पहले ही ओवर में फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल को चलता कर दिया। जायसवाल ने पारी की शुरुआत पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में आतिशी छक्का जड़कर की थी लेकिन फुलटॉस रही तीसरी गेंद पर वो गच्चा खा गए और स्टार्क के ही हाथों उनकी ही गेंद पर लपके गए। दिल्ली को राजस्थान के खिलाफ स्टार्क ने शानदार शुरुआत दिलाई।

Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क (फोटो क्रेडिट AP)

17वें ओवर में दिए दोहरे झटके

इसके बाद स्टार्क ने 17वें ओवर में रवींद्र जडेजा को आशुतोष शर्मा के हाथों कैच कराकर टीम को चौथी सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने कप्तान रियान पराग को भी इसी ओवर में अक्षर पटेल के हाथों कैच करा दिया। स्टार्क ने दोहरे झटके देकर दिल्ली की वापसी करा दी थी। 16.4 ओवर में राजस्थान ने 168 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। तीन ओवर में स्टार्क ने 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए और अपनी वापसी का ऐलान कर दिया।

End of Feed