W,W,W,W,W.... 22 गेंद और पांच विकेट, दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश पर टूटा Mitchell Starc का कहर, डेल स्टेन को छोड़ा पीछे

Mitchell Starc Taken 5 Wickets in Just 22 Balls in Australia vs Bangladesh Test: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में दमदार वापसी की है। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी की। स्टार्क ने अपने पहले चार ओवर में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उनका नाम एक खास लिस्ट में शामिल हो गया है। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में डेल स्टेन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mitchell Starc Taken 5 Wickets in Just 22 Balls in Australia vs Bangladesh Test: पहला टेस्ट मैच हारने पर मिली जिल्लत से उभरते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में अपने स्वभाव के अनुसार खेल दिखाया है। मकॉय में दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सेशन में बांग्लादेश की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका मिचेल स्टार्क की रही। मिचेल ने अपने पहले चार ओवर के स्पेल में पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और बांग्लादेश को घुटने पर ला दिया।

Mitchell Starc 5 wicket

मिचेल स्टार्क ने 22 गेंद पर चटकाए 5 विकेट

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मिचेल स्टार्क ने इस पहले को सही साबित किया और अपने स्पेल के पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर पलटवार किया। इसके बाद अपने दूसरे ओवर की पहली दो गेंद पर दो लगातार विकेट लेकर बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को पवेलियन की राह दिखी।

End of Feed