AUS vs BAN: दो दिन में टेस्ट मैच खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट पारी और 51 रन से जीता; मिचेल स्टार्क ने चटकाए 10 विकेट

बांग्लादेश ने 1986 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से अपनी अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत हासिल की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके लिए निराशाजनक अंत लेकर आया। तेज और उछाल भरी मकॉय की पिच पर बांग्लादेश की बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई और ऑस्ट्रेलिया ने मकॉय में शानदार वापसी की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली गई दो टेस्ट मैच की सीरीज 1-1 से बराबर रही। दूसरा टेस्ट मैच मात्र दो दिन में खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराकर दूसरा टेस्ट मैच जीता। पहली पारी में 64 रनों पर ऑलआउट होने वाली बांग्लादेशी टीम दूसरी पारी में 95 रन ही बना सकी। पहले टेस्ट में मिली करारी हार का ऑस्ट्रेलिया ने शानदार अंदाज में बदला लिया। मकॉय में पहले दिन जहां 18 विकेट गिरे थे तो वहीं, दूसरे दिन कुल 12 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 210 रन बनाए थे।

Mitchell Starc 10 Wicket

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया। फोटो- सोशल मीडिया

मैच का नतीजा सिर्फ 125 ओवर में ही निकल गया। इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। 23 साल बाद बांग्लादेश की टीम टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही थी। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में भी मिचेल स्टार्क ने गेंद से शानदार शुरुआत दिलाई। स्टार्क ने दूसरी पारी में 4 विकेट चकटाए।

End of Feed