मिसाल पेश कर दी... दिग्गज क्रिकेटर ने देश को दी प्राथमिकता, ठुकराया BBL में खेलने का बड़ा ऑफर

Mitchell Santner Rejects BBL Contract: हाल में देखा गया है कि बहुत से क्रिकेटरों ने लय में होते हुए भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया ताकि वो पूरा फोकस टी20 लीग क्रिकेट में खेलने पर लगा सकें और जमकर कमाई कर सकें। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका सोचना अलग है। न्यूजीलैंड के दिग्गज मिचेल सैंटनर भी ऐसी ही सोच रखते हैं और उन्होंने देश से खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का लुभावना ऑफर ठुकरा दिया है।

न्यूज़ीलैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान मिशेल सैंटनर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूज़ीलैंड टीम के टेस्ट मैचों को प्राथमिकता देते हुए बिग बैश लीग का कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया है। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने सैंटनर से संपर्क किया था, लेकिन न्यूज़ीलैंड के इंटरनेशनल मैचों की प्रतिबद्धताओं को देखते हुए उन्होंने यह ऑफ़र स्वीकार नहीं किया। सैंटनर ने 'न्यूज़ीलैंड हेराल्ड' से कहा, "जब हम आने वाले गर्मियों के सीज़न की ओर देखते हैं - जिसमें भारत के साथ व्हाइट-बॉल और टेस्ट मैच और ऑस्ट्रेलिया के साथ उनके देश में होने वाली सीरीज़ शामिल है - तो इससे बड़ी कोई चीज़ नहीं हो सकती; यह काफी रोमांचक समय है। मैं इसका हिस्सा बने रहना चाहता हूं।"

Mitchell Santner Rejects BBL Contract To Play For New Zealand National Team

मिचेल सैंटनर ने पेश की मिसाल

उन्होंने आगे कहा, "ऑफर अच्छा था, मैं झूठ नहीं बोलूंगा। उन्हें पता था कि कॉन्ट्रैक्ट और आगे आने वाली चीजों को देखते हुए मेरे लिए ऑफर का अच्छा होना जरूरी था। मैंने इस बारे में सोचा जरूर था, लेकिन आगे आने वाले मैचों को देखते हुए, भले ही मैं टेस्ट क्रिकेट का हर मैच न खेलू, फिर भी मुझे लगता है कि मेरे लिए एक भूमिका है।" न्यूजीलैंड को 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक भारत के साथ पूरी सीरीज़ (जिसमें दो टेस्ट मैच शामिल हैं) खेलनी है, जिसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया के साथ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

End of Feed