T20 World Cup: सब न्यूयॉर्क की पिच की आलोचना कर रहे हैं, मिचेल जॉनसन ने कुछ और ही कह दिया

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 12, 2024, 05:08 PM IST

Mitchell Johnson, T20 World Cup 2024: न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी मैदान की पिच की मौजूदा टी20 विश्व कप में कड़ी आलोचना की जा रही है, लेकिन कनाडा के सलामी बल्लेबाज आरोन जॉनसन को इससे कोई शिकायत नहीं है और उनका मानना है कि इससे छोटी टीमों के लिए भी मुकाबला बराबरी का बन जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024
  • न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम की पिच पर बयान
  • सब आलोचना करते रहे, जॉनसन ने दिया उल्टा बयान

नासाउ काउंटी मैदान की पिच की मौजूदा टी20 विश्व कप में कड़ी आलोचना की जा रही है, लेकिन कनाडा के सलामी बल्लेबाज आरोन जॉनसन को इससे कोई शिकायत नहीं है और उनका मानना है कि इससे छोटी टीमों के लिए भी मुकाबला बराबरी का बन जाता है।

Mitchell Johnson

मिचेल जॉनसन (Cricket.com.au/X)

जॉनसन ने पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार को 44 गेंद पर 52 रन बनाए जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर है। उनकी टीम हालांकि जीत दर्ज नहीं कर पाई। पाकिस्तान ने 107 रन का लक्ष्य हासिल किया और इस मैदान पर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बनी।

End of Feed