हो गया खुलासाः इस एक गलती की वजह से युजवेंद्र चहल आज RCB में नहीं हैं, हेसन बोले अब तक पछतावा होता है

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 23, 2024, 04:35 PM IST

Why Yuzvendra Chahal Is Not In RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस समय बेहद खराब दौर से गुजर रही है। 16 सालों से खिताब जीतने का सपना इस बार भी टूटने वाला है। अब ऐसे समय में उन गलतियों पर चर्चा हो रही है जो टीम प्रबंधन व फ्रेंचाइजी से पहले हुई थीं। ऐसी ही एक गलती थी युजवेंद्र चहल से जुड़ी। पूर्व टीम निदेशक माइक हेसन ने उस वजह का खुलासा किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व क्रिकेट निदेशक का खुलासा
  • माइक हेसन ने बताया युजवेंद्र चहल क्यों नहीं हैं आरसीबी का हिस्सा
  • आज तक सबको होता है उस एक गलती पर पछतावा

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को टीम में नहीं रखने का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को लंबे समय तक अफसोस रहेगा और फ्रेंचाइजी के पूर्व क्रिकेट निदेशक माइक हेसन (Mike Hesson) ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि आईपीएल की पिछली नीलामी में गलत आकलन के कारण वे इस लेग स्पिनर को अपने साथ बरकरार रखने में विफल रहे। सोमवार को चहल ने आईपीएल में 200 विकेट लेने वाला पहला गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया।

Why RCB Let Go Yuzvendra Chahal, Mike Hesson Revelation

युजवेंद्र चहल आरसीबी का प्रमुख हिस्सा थे (BCCI/IPL)

हेसन ने जियो सिनेमा पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा से बात करते हुए कहा, ‘‘युजी (चहल) एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे लेकर मैं तब तक निराश रहूंगा जब तक कि मैं अपना करियर खत्म नहीं कर लेता और शायद उसके बाद भी। वह एक उत्कृष्ट गेंदबाज है। मुझे लगता है कि जब हर चक्र की बात आती है तो आपको यह तय करना होता है कि आप किसे रिटेन (अपने साथ जोड़े रखना)करना चाहते हैं।’’

End of Feed