T20I में भारत के सबसे बड़े दुश्मन बने कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर, बने सबसे सफल गेंदबाज

3 मैच गंवाने के बाद आखिरकार मेजबान टीम को पहली जीत मिली। ऑक्लैंड में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 87 रन से मुकाबला अपने नाम किया। एक बार फिर कीवी कप्तान सैंटनर ने दो विकेट चटकाए और इस स्पेल के दम पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

IND vs NZ: 5 मैच की टी20 सीरीज को भले ही कीवी टीम गंवा चुकी हो, लेकिन आखिरकार उसे ऑक्लैंड में जीत का स्वाद चखने का मौका मिला। पिछले मुकाबले की तरह इसमें भी मिचेल सैंटनर ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट चटकाए। एक तरफ जहां भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने स्पिन गेंदबाजों से दूर भागती रही वहीं दूसरी ओर मिचेल सैंटनर ने 7 से कम की इकोनॉमी से 9 विकेट चटकाए। सैंटनर अब भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में सबसे सफल गेंदबाज बन गए। उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

mitchell Santner

मिचेल सैंटनर (साभार-X)

भारत के दुश्मन नंबर वन बने सैंटनर

सैंटनर ने 10 साल पहले भारत के खिलाफ अपना पहला टी20 मुकाबला नागपुर में खेला था और अब जाकर वह इस टीम के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज बन गए। सैंटनर ने भारत के खिलाफ पहले ही मुकाबले में 4 विकेट चटकाया था और भारत को 79 रन पर ढेर कर दिया था। अब भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में उनके 32 विकेट हो गए हैं और उन्होंने ईश सोढ़ी को पीछे छोड़ दिया है।

End of Feed