इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का भारतीय क्रिकेट पर एक और तीखा वार और नसीहत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 14, 2022, 07:38 PM IST

Michael Vaughan on Indian cricket and BCCI: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भारतीय क्रिकेट के पुराने आलोचक रहे हैं। इंग्लैंड के टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय क्रिकेट को लेकर उनकी बयानबाजी लगातार जारी है। उन्होंने अब भारतीय क्रिकेट और बीसीसीआई को नसीहत दे डाली है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को ‘अभिमान’ को छोड़ कर इंग्लैंड से प्रेरणा लेना चाहिये। इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को 10 विकेट से हराने के बाद फाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त दी।

MICHAEL_VAUGHAN

माइकल वॉन (AP)

वॉन ने ‘द टेलीग्राफ’ से कहा, ‘‘ सीमित ओवरों में इंग्लैंड की इस टीम के खिलाफ बेहद ही खास है। इंग्लैंड की टीम ऐसे मानक स्थापित कर रही है जिसका अनुसरण पूरी दुनिया को करना चाहिये। उन्हें देखना चाहिये कि इंग्लैंड में क्रिकेट का संचालन कैसे हो रहा है? वे क्या कर रहे है?’’

End of Feed