'डरावना था मंजर...', सिडनी के बॉन्डी बीच में हुई आतंकी घटना में बाल-बाल बचे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन

सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को हुई आतंकी घटना में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन बाल बाल बच गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर मैसेज करते घटना का निंदा की है और अपने सुरक्षित होने की बात कही है।

एशेज सीरीज 2025-26 के लिए ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर माइकल वॉन रविवार को सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी में बाल बाल बच गए। वॉन ने ट्वीट करके फैन्स के साथ डरावनी घटना का अनुभव साझा किया और खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी। वॉन ने बताया कि वह बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के दौरान वह एक रेस्टोरेंट में फंस गए थे। इस हमले में 10 से ज्यादा बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी।

Michael Vaughan

माइकल वॉन (फोटो क्रेडिट Michael Vaughan X)

रविवार को बड़ी संख्या में यहूदी हनुक्का का त्यौहार मनाने के लिए बॉन्डी बीच पर जुटे थे। इसी दौरान हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। चश्मदीदों के मुताबिक बॉन्डी पवेलियन के पास कैंपबेल परेड पर एक गाड़ी से बाहर निकलने के बाद दो लोगों ने शाम करीब 6:40 बजे गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में तकरीबन बच्चों और आतंकी सहित कुल 12 लोग मारे गए हैं।

End of Feed