LIVE

MI W vs RCB W Live Score Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का धमाकेदार आगाज, डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को आरसीबी के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली हार

Mumbai Indians Women vs Royal Challenger Bangalore Women Highlights:विमेंस प्रीमियर लीग की धमाकेदार शुरुआत हुई है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को मुंह की खानी पड़ी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन विकेट से शिकस्त दी। आखिरी ओवर में RCB को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। क्रीज पर मौजूद अफ्रीकी ऑलराउंडर नादिनी डी क्लर्क ने 44 गेंद पर नाबाद 63 रन की पारी खेल आरसीबी को यादगार जीत दिलाई। यहां पढ़ें मैच के पल-पल की अपडेट्स...

उमेश कुमारUpdated Jan 9, 2026, 23:33 IST
Follow on Google News
MI W vs RCB W Live Score Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का धमाकेदार आगाज, डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को आरसीबी के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली हार

MI W vs RCB W Live Score Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का धमाकेदार आगाज, डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को आरसीबी के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली हार

MI vs RCB WPL 2026 Highlights: महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट हराकर सीजन में जीत से खाता खोला। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। निकोला कैरी ने 40 और सजना सजीवनी ने 45 रन की पारी खेली। नादिनी डी क्लर्क ने चार विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन 65 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से अरुंधति और नादिनी डी क्लर्क ने टीम को वापसी की राह दिखाई। नादिनी ने 42 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। नादिनी डी क्लर्क ने दो छक्के और दो चौके जड़कर टीम को जीत दिला दी। नादिनी ने 44 गेंद पर 63 रन नाबाद पारी खेली।।

WPL 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड-

मुंबई इंडियंस:- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया कर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:- स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वॉल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्यूषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे (एलिस पेरी की जगह)

JAN 09, 2026 23:33 IST

MI W vs RCB W Live Score: आखिरी ओवर का रोमांच

किसने सोचा होगा कि 65 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद RCB की टीम यह मैच जीत लेगी? किसने सोचा होगा कि आखिरी ओवर में जब 18 रन चाहिए होंगे तो पहले दो गेंदें डॉट होने के बाद भी RCB की टीम यह मैच जीत लेगी? हालांकि, अब जवाब एक ही है- नादिन डी क्लर्क है ना। 20वां ओवर अनुभवी गेंदबाज नैट साइवर-ब्रंट करने आईं। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भरोसा था कि यह मैच अब उनकी झोली में है। पहली दो गेंद डॉट रहीं। इसके बाद तीसरी गेंद पर सिक्स जड़ा। अगली गेंद पर चौका फिर सिक्स और आखिरी गेंद पर जब दो रन चाहिए थे तो बिना अपना धैर्य खोए नादिनी डी क्लर्क ने चौका लगाकर टीम को यादगार जीत दिला दी। उन्हें उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ मैच का खिताब दिया गया। नादिनी ने गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए और नाबाद 63 रन की पारी खेली।
JAN 09, 2026 23:33 IST

MI W vs RCB W Live Score: नादिनी डी क्लर्क ने मुंबई के जबड़े से छीनी जीत

साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर नादिनी डी क्लर्क ने आखिरी ओवर में 18 रन बनाकर आरसीबी को जीत दिलाई। डी क्लर्क ने 44 गेंद पर नाबाद 63 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में नादिनी डी क्लर्क ने दो छक्के और दो चौके जड़कर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले डी क्लर्क ने गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए थे।
JAN 09, 2026 23:04 IST

MI W vs RCB W Live Score: हार की कगार पर आरसीबी

स्मृति मंधाना की टीम हार की कगार खड़ी है। टीम ने एक के बाद एक दो विकेट गंवाकर मुश्किल हालत में पहुंच गई है। आखिरी की छह गेंद पर 18 रन चाहिए। आरसीबी ने 19 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए हैं।
JAN 09, 2026 22:52 IST

MI W vs RCB W Live Score: निकोला कैरी ने मुंबई की कराई वापसी

कैरी ने 40 रन बनाकर पहले मुंबई को अच्छे स्कोर तक पहुंचा। इसके बाद गेंदबाजी में आरसीबी की सेट बल्लेबाज अरुंधति रेड्डी को 20 के स्कोर पर आउट कर मुंबई को वापसी का रास्ता दिखा दिया है। आरसीबी ने 117 के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवाया। अमेलिया कर ने बाउंड्री पर शानदार कैच लपका। श्रेयंका पाटिल नादिनी डी क्लर्क का साथ देने आई हैं। टीम को 20 गेंद पर 35 रन चाहिए।
JAN 09, 2026 22:42 IST

MI W vs RCB W Live Score: आरसीबी के 100 रन पूरे

14वें ओवर में नादिनी डी क्लर्क और अरुंधति रेड्डी ने मिलकर 13 रन बनाए। दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। क्लर्क 24 और रेड्डी 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। RCB महिला टीम को 34 गेंद पर 49 रन की जरूरत है।

14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 105/5
JAN 09, 2026 22:18 IST

MI W vs RCB W Live Score: आरसीबी की गाड़ी पटरी से उतरी

टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी की हालत खराब हो गई है। टीम ने 8 ओवर में 65 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। ग्रेस हैरिस 25 रन, स्मृति मंधाना ने 18, हेमलता 7, ऋचा घोष, 6 और राधा यादव 1 रन की पारी खेली। मुंबई की तरफ से अमेलिया कर ने दो विकेट चटका दिए हैं।
JAN 09, 2026 21:15 IST

MI W vs RCB W Live Score: मुंबई इंडियंस की पारी हुई समाप्त

मुंबई इंडियंस की पारी समाप्त हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। आखिरी ओवर में नादिनी डी क्लर्क ने दो विकेट चटकाए। सजना सजीवनी ने 25 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। डी क्लर्क ने चार विकेट हासिल की। आरसीबी को जीत के लिए 155 रन बनाने हैं।
JAN 09, 2026 20:50 IST

MI W vs RCB W Live Score: मुंबई इंडियंस ने पूरे किए 100 रन

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। 15 ओवर समाप्त हो गया है। मुंबई ने 104 रन बना लिए हैं और चार विकेट गंवा दिए हैं। सजना सजीवनी बड़े शॉट खेलकर टीम को ज्यादा से ज्यादा मजबूत स्थिति में रखना चाहती हैं।
JAN 09, 2026 20:39 IST

MI W vs RCB W Live Score: कप्तान हरमन भी लौटीं पवेलियन

11 ओवर में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर विकेट के पीछे लपकी गईं। नादिनी डी क्लर्क ने आरसीबी को चौथी सफलता दिलाई। निकोला कैरी और सजना सजीवनी क्रीज पर हैं।
12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 74/4
JAN 09, 2026 20:31 IST

MI W vs RCB W Live Score: मुंबई का स्कोर 50 के पार

मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर और जी कमालिनी मौजूद हैं। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने इस सीजन का पहला सिक्स लगाया। श्रेयंका के ओवर में कवर के ऊपर से हरमन ने छक्का जड़ा। श्रेयंका पाटिल ने आखिरी गेंद पर जी कमालिनी को क्लीन बोल्ड किया। वह 28 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुईं।

10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 63/3
JAN 09, 2026 20:14 IST

MI W vs RCB W Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका

नादिनी डी क्लर्क ने अपने पहले ही ओवर में नैट साइवर-ब्रंट को स्टंप आउट करवाया। ऋचा घोष ने बिना किसी गलती उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली नैट साइवर-ब्रंट इस मैच में मात्र चार बना पाईं। अब कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आई हैं।

मुंबई का स्कोर- 7 ओवर- 38/2
JAN 09, 2026 20:05 IST

MI vs RCB Women WPL 2026 Live Score: पांच ओवर समाप्त

मुंबई इंडियंस की पारी के पांच ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम ने एक विकेट गंवाकर 21 रन बना लिए हैं। लॉरेन बेल ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अमेलिया कर को कैच आउट करवाया। अरुंधति ने कैच लपका। कर 15 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने पहले पांच ओवर में तीन गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। अमेलिया कर के आउट होने के बाद नैट साइवर-ब्रंट क्रीज पर आई हैं। कमालिनी 16 रन बनाकर टिकी हैं।
JAN 09, 2026 19:55 IST

MI W vs RCB W Live Score: दूसरे ओवर में बने 10 रन

पहला ओवर मेडन रहा। इसके बाद स्मिथ के ओवर में कमालिनी ने दो चौके और एक डबल के साथ 10 रन बटोरे। जी कमालिनी ने WPL 2026 का आगाज चौके के साथ किया। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर कमालिनी ने एक्सट्रा कवर की तरफ शानदार बाउंड्री जड़ी।
JAN 09, 2026 19:47 IST

MI W vs RCB W Live Score: पहला ओवर रहा मेडन

लॉरेन बेल ने आरसीबी के लिए पहला ओवर मेडन किया। अमेलिया कर ने स्ट्राइक ली थी, लेकिन कोई भी रन नहीं बना सकीं। पहले ओवर में मुंबई इंडियंस का खाता नहीं खुला।
JAN 09, 2026 19:42 IST

MI W vs RCB W Live Score: मुंबई की पारी का हुआ आगाज

मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज हो गया है। अमेलिया कर और कमालिनी ओपन करने आई हैं। लॉरेन बेल गेंदबाजी की शुरुआत करेंगी। इस सीजन मुंबई इंडियंस की यह नई ओपनिंग जोड़ी है।
JAN 09, 2026 19:29 IST

MI W vs RCB W Live Score: ओपनिंग सेरेमनी समाप्त

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की ओपनिंग सेरेमनी समाप्त हो गई है। जैकलीन फर्नांडिस और हनी सिंह ने दमदार परफॉर्मेंस दी। दोनों ने अपने जलवे बिखेरे। थोड़ी देर में मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी।
JAN 09, 2026 19:11 IST

MI W vs RCB W Live Score: हनी सिंह ने बांधा समां

हिन्दी और पंजाबी पॉप सिंगर हनी सिंह डीवाई पाटिल में अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। स्टेज पर हनी सिंह के साथ थोड़ी देर के लिए हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंंधाना नजर आईं।
JAN 09, 2026 19:04 IST

MI vs RCB Women Live Score: जैकलीन फर्नांडिस ने ओपनिंग सेरेमनी में बिखेरा जलवा

महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के आगाज से पहले ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी अदाओं से जलवा बिखेरा। डांस से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
JAN 09, 2026 19:02 IST

MI vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): हमरनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमालिनी, नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया कर, अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, एस सजना, साइका इशाक
JAN 09, 2026 18:50 IST

MI vs RCB Live Score: आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग

डिफेंडिंग चैंपियन हरमन ने सिक्का उछाला लेकिन यह गिरा मांधना के पक्ष में। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मांधना ने कहा कि आज की उनकी टीम में छह खिलाड़ी डेब्यू करेंगे। हरमन ने कहा कि मैथ्यूज आज हमारी टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी तबियत ठीक नहीं है।