MI vs RCB IPL 2025 Preview: जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेगी आरसीबी और मुंबई इंडियंस, वानखेड़े में तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद

MI vs RCB IPL 2025 Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 20वेें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंंगलुरू से होने वाली है। इस मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाने वाला है। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी हर जानकारी

MI vs RCB IPL 2025 Preview: लगातार हार से आहत मुंबई इंडियंस को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर लाना है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले मैच में उसके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।पांच बार के चैंपियन मुंबई को अभी तक चार मैच में से तीन में पराजय का सामना करना पड़ा है। उसके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं तथा अभी तक उसकी तरफ से सूर्यकुमार यादव और रयान रिकेलटन ही अर्धशतक लगा पाए हैं। यह आईपीएल में प्रति बल्लेबाज अर्धशतक लगाने के मामले में सबसे कम है।

MI vs RCB Preview

मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी प्रीव्यू

मुंबई के बल्लेबाजी में संघर्ष के केंद्र में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं जो अभी तक कुछ खास योगदान नहीं दे पाए हैं। रोहित घुटने में चोट के कारण लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। उनके अलावा मध्यक्रम से बल्लेबाज तिलक वर्मा अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं।यह देखना होगा कि रोहित आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं लेकिन मुंबई को जल्द से जल्द अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। मुंबई की बल्लेबाजी अभी तक सूर्यकुमार पर निर्भर रही है जिन्होंने चार मैच में 177 रन बनाए हैं।

End of Feed