MI vs RCB Live Score Streaming Online: कब और कहां देखें मुंबई और बेंगलुरु का महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

MI vs RCB Live Score Streaming, Mumbai vs Bangalore TV Telecast Channel Today IPL Match: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज के टी 20 मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जिओ होटस्टार एप्प पर और टीवी टेलीकास्ट का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 पर 7:30 पर होगा। आज के मैच का टॉस 7:00 PM पर वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा

IPL 2025, MI vs RCB Score Live Streaming Online Today IPL Match: आईपीएल में आज विराट कोहली और रोहित शर्मा एक दूसरे के सामने होंगे। 20वें मुकाबले में वानखेड़े के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मुंबई खराब दौर से गुजर रही है और अब तक केवल एक मुकाबला ही जीत पाई है, वहीं दूसरी तरफ आरसीबी अलग अंदाज में खेल रही है। इस बार पाटीदार की टीम ने बैक टू बैक मुकाबला जीतकर सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन आखिरी मुकाबले में गुजरात ने घर पर घुसकर 8 विकेट से पटखनी दी थी।

MI vs RCB Live  Streaming

मुंबई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

अब मुकाबला मुंबई के गढ़ में जहां टीम कोलकाता को 8 विकेट से रौंद चुकी है। हार्दिक एंड कंपनी अपने घर पर दूसरा मुकाबला जीतना चाहेगी। हेड टू हेड की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 33 मुकाबलों में 19 में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है, जबकि 14 मुकाबलों में आरसीबी को जीत मिली है। आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed