Video: रोहित शर्मा ने की बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के वार्म-अप ड्रिल की मजेदार नकल, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Rohit Sharma Video: कुछ महीनों पहले पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान एक इंटरनेशनल गेम से बेहद ही अजीबोगरीब वार्म-अप करते दिखे थे। उनके इस वार्म-अप की सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ी थी। क्रिकेट फैंस ने उन पर जमकर मीम्स भी बनाए थे और जमकर मजाक उड़ाया था।

Rohit Sharma Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और IPL 2026 में मुंबई इंडियंस से खेल रहे रोहिक शर्मा ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की अजीब वार्म-अप ड्रिल का फनी अंदाज में मजाक उड़ाया। रोहित शर्मा का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को देखकर क्रिकेट फैंस जमकर मजे ले रहे हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान दौड़ते हुए आ रहे हैं। इसके बाद फनी अंदाज में अपने दोनों हाथों को फैलाकर वॉर्मअप करने लगते हैं। उनके इस फनी प्रैक्टिस को क्रिकेट फैंस पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के अजीबोगरीब वार्म-अप ड्रिल से जोड़कर देख रहे हैं।

Rohit Sharma (9)

रोहित शर्मा (फोटो साभार- plusupdateszone)

रोहित शर्मा का वीडियो हुआ वायरल

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान एक इंटरनेशनल गेम से बेहद ही अजीबोगरीब वार्म-अप करते दिखे थे। उनके इस वार्म-अप की सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ी थी। क्रिकेट फैंस ने उन पर जमकर मीम्स भी बनाए थे और जमकर मजाक उड़ाया था। अब रोहित शर्मा भी एक तरह से मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के मजे ले रहे हैं। रोहित शर्मा के इस वीडियो की रील्स बनाकर क्रिकेट फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। देखें वीडियो-

End of Feed