MI vs PBKS IPL Match Timing Today 2026: आज मुंबई और पंजाब के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला, जानिए मैच का समय

MI vs PBKS IPL Match Time Today 2026: आज (16 April 2026) आईपीएल में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच टूर्नामेंट का एक और बड़ा मैच आयोजित होने जा रहा है। यहां जानिए इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का ये 24वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा, कैसी है टीमें और कितने बजे शुरू होगा मैच।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आज आईपीएल का बड़ा मुकाबला
  • आमने-सामने मुंबई और पंजाब की टीमें

MI vs PBKS IPL 2026 Match Timing Today: दुनिया का सबसे महंगा टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का आज 24वां मैच खेला जाना है। ये मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (Mumbai Indians vs Punjab Kings) के बीच होने जा रहा है। अब तक हुए मुकाबलों में साफ देखा गया है कि मुंबई की टीम एक बार फिर पटरी से फिसल चुकी है, जबकि पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाली पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं। जबकि, पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है।

Aaj Ka Match Kitne Baje Shuru Hoga, MI vs PBKS, IPL 2026, Today IPL Match Timing

मुंबई और पंजाब का आईपीएल मैच आज कितने बजे शुरू होगा

IPL 2026 में अब तक MI का सफर कैसा रहा हैः मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट में इस बार राह आसान नहीं रही है। मुंबई इंडियंस चार मुकाबले खेलने के बाद अब सिर्फ 1 जीत और 3 हार के बाद 2 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर हैं। उन्होंने अपने पिछले तीनों मैच लगातार गंवाए हैं और पांच बार की इस चैंपियन टीम को वापसी करने के लिए अब पूरा जोर पंजाब किंग्स के खिलाफ लगाना ही होगा।

End of Feed