Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को उनके गढ़ पर हरा दिया है। इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 12 साल से हार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट की 8वीं हार है और अब टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो चुकी है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम 169 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम केवल 145 रन बना पाई।
मुंबई इडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
मैच में केवल 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने पॉवरप्ले में ही रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और नमन धीर का विकेट गंवा दिया। इसके बाद नमन धीर ने पारी को आगे ले जाने की कोशिश की लेकिन वे बुरी तरह से फेल रहे। वे केवल 11 रन ही बना पाए। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी केवल 1 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौट गए। बाद में सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड ने शानदार पारी की बदौलत टीम की आस जगाई लेकिन वह भी आउट हो गए और मुंबई इंडियंस की टीम 18.5 ओवर में केवल 145 रन ही बना पाई।
मुंबई इंडियंस की शानदार गेंदबाजी
मैच में पहली पारी में नुवान तुषारा और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की पारी को 19.5 ओवर में 169 रन पर समेट दिया। हालांकि ये भी काफी नहीं रहा।तुषारा ने शुरुआती ओवरों में विकेट झटके केकेआर की आधी टीम 57 रन तक पवेलियन लौट गयी थी। बुमराह ने आखिरी ओवरों में तीन विकेट लिये जिससे केकेआर ने 29 रन के अंदर आखिरी पांच विकेट गंवा दिये।इस बीच वेंकटेश अय्यर (70) और इंपैक्ट प्लेयर मनीष पांडे (42) ने छठे विकेट के लिए 62 गेंद में 83 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी करायी। वेंकटेश ने 52 गेंद की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये जबकि पांडे ने 31 गेंद दो चौके और दो छक्के जड़े।धीमी पिच पर केकेआर के बल्लेबाजों को जरूरत से ज्यादा आक्रामकता दिखाने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
