Who Won the toss today MI vs GT IPL 2025 Today Match Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम की टक्कर गुजरात टाइटंस (Mumbai Indians vs Gujarat Titans) से हो रही है। इस मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Pitch Report) में किया जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास है। इन दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक दमदार रहा है और इस मैच की विजेता टीम के पास अंक तालिका में नंबर एक पर आने का सुनहरा मौका होगा। इस मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस
मुंबई और गुजरात टाइटंस के बीच आज तक आईपीएल में 6 मैच हो चुके हैं। जिनमें 4 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं और 2 मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत हासिल हुई है। आज का मैच मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान में होने जा रहा है, यहां पर दोनों टीमों के आंकड़े कैसे रहे हैं ये भी जान लेते हैं। मुंबई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आज तक सिर्फ 1 आईपीएल मैच हुआ है। आईपीएल 2023 में खेले गए उस मैच में मुंबई की टीम ने 27 रनों से जीत हासिल की थी।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium pitch report)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में होने वाला है। मुंबई का मैदान हमेशा से ही हाई-स्कोरिंग ट्रैक रहा है। यहां की पिच पर रनों की बौछार होना तय है, खासतौर पर जब मुंबई और गुजरात जैसी दो टीमें जब आमने-सामने हों जिनके पास एक से एक धुरंधर बल्लेबाज हो।मेजबान मुंबई की टीम ने अपने मैदान पर अब तक आईपीएल 2025 में पांच मैचों में चार मैच जीते हैं। उन्होंने एकमात्र मैच इस मैदान पर आरसीबी के खिलाफ गंवाया था। यहां आईपीएल 2025 में तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि दो मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है।
मुंबई और गुजरात की आईपीएल 2025 में पूरी टीमें (Mumbai And Gujarat Full Squads In IPL 2025)
मुंबई इंडियंस की आईपीएल टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रेयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन, राज अंगद बावा, वेंकट सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, रघु शर्मा और अर्जुन तेंदुलकर।
गुजरात टाइटंस की आईपीएल टीमः शुभमन गिल (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जोस बटलर, बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद अरशद खान, गुरनूर सिंह बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, आर साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, जयंत यादव, करीम जनत, अनुज रावत और मानव सुथार।
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस टॉस का समय (MI vs GT Toss Time)
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज के मैच का टॉस शाम को 7 बजे होगा।
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस टॉस की जगह (MI vs GT Toss Venue)
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज का टॉस किसने जीता (MI vs GT Toss Win Today)
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
