क्रिकेट

MI vs GT Eliminator Match IPL 2025 Dream 11 Prediction: मुंबई और गुजरात के बीच होगा एलिमिनेटर मुकाबला, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

MI vs GT Eliminator Match IPL 2025 Today Dream 11 Prediction in Hindi, Fantasy Cricket Tips, Playing 11, Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Weather Report: आईपीएल के एलिमिनेटर में आज गुजरात और मुंबई की भिड़ंत होने जा रही है। जीतने वाली टीम क्वलीफायर 2 खेलेगी जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।

Image

MI vs GT Dream 11 Team (साभार-TNN)

MI vs GT Eliminator Match Today Dream 11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2025 में शानदार शुरुआत करने वाली गुजरात टाइटंस आखिरी के दो मुकाबले हार गई। नतीजा उसे एलिमिनेटर खेलना पड़ रहा है जहां 30 मई को उसका सामना 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला पंजाब के होमग्राउंज मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन, इस मैदान पर दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है। दोनों टीम हारकर यहां पहुंची है। गुजरात को चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है जबकि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पटखनी दी थी। जीतने वाली टीम को क्वालीफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा जबकि हारने वाली टीम का सफर इस सीजन खत्म हो जाएगा।

गुजरात के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player Gujarat Titans)

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की बात करें तो जोस बटलर की कमी टीम को जरूर खलेगी, लेकिन गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने अब तक जो काम किया है अगर वह उसे जारी रखने में सफल रहते हैं तो मुंबई के लिए मुश्किल होने वाली है। गिल और सुदर्शन के अलावा मिडिल ऑर्डर में शेरफेन रदरफोर्ड अच्छा कर रहे हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर पर खास नजर होगी। कृष्णा 23 विकेट चटका चुके हैं जबकि साई किशोर 17 विकेट ले चुके हैं। इस बड़े मुकाबले में राशिद खान से खास उम्मीद होगी जो इस सीजन अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इसके अलावा मोहम्मद सिराज पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।

मुंबई के इन बल्लेबाजों पर नजर (Watch Out Player Mumbai Indians)

मुंबई इंडियंस की बात करें तो सूर्यकुमार यादव रन बनाने में टॉप पर हैं। 14 मैच में सूर्या 640 रन बनाकर सबसे सफल रहे हैं। 340 रन बनाकर दूसरे नंबर पर रहने वाले रियान रिकल्टन प्लेऑफ का हिस्सा नहीं रहेंगे। ऐसे में जॉनी बेयरस्टो के सामने अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। इन दोनों के अलावा रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को जिम्मेदारी लेनी होगी जो अब तक क्रमश: 329 और 274 रन बना चुके हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो दीपक चाहर यह मुकाबला मिस कर सकते हैं। ट्रेंट बोल्ट 19 विकेट लेकर इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं जबकि जसप्रीत बुमराह 17 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। मुंबई को अगर क्वालीफायर 2 खेलना है तो बुमराह का चलना बेहद जरूरी है। इन दोनों के अलावा हार्दिक पांड्या 13 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। एलिमिनेटर में हार्दिक से गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी रन की दरकार होगी।

आईपीएल 2025 में मुंबई और गुजरात के बीच अब तक हुए 2 मैचों के स्कोरकार्ड

तारीखस्कोरकार्डमैच का नतीजा
29 मार्च 2025गुजरात- 196/8, मुंबई- 160/6गुजरात 36 रन से जीता
6 मई 2025मुंबई- 155/8, गुजरात- 147/7 (19 ओवर बारिश के कारण)गुजरात 3 विकेट से जीता (DLS)

मुंबई और गुजरात की ड्रीम इलेवन (MI vs GT Dream 11 Team)

विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो

बैटर- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, साई सुदर्शन

ऑलराउंडर- मिचेल सैंटनर, शाहरुख खान

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

कप्तान- सूर्यकुमार यादव

उप-कप्तान- साई सुदर्शन

मुंबई और गुजरात की ड्रीम इलेवन (MI vs GT Dream 11 Team-2)

विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो, कुसल मेंडिस

बैटर- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, साई सुदर्शन

ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और आर साई किशोर

कप्तान- हार्दिक पांड्या

उप-कप्तान- शुभमन गिल

मुंबई और गुजरात की ड्रीम इलेवन (MI vs GT Dream 11 Team-3)

विकेटकीपर- कुसल मेंडिस

बैटर- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, साई सुदर्शन

ऑलराउंडर- मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या

गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान

कप्तान- साई सुदर्शन

उप-कप्तान- सूर्यकुमार यादव

टीम इस प्रकार हैं:

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, राशिद खान, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, निशांत सिंधु, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएट्जी, जयंत यादव, अरशद खान, करीम जन्नत, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनूर बरार, इशांत शर्मा, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस और जोस बटलर।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवन जैकब्स, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरित असलंका।

गुजरात और मुंबई हेड टू हेड

हेड टू हेडजानकारी
मुंबई इंडियंस की स्थितिआईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम
गुजरात टाइटंस की शुरुआत2022 से
कुल मुकाबले (मुंबई vs गुजरात)7
गुजरात की जीतें5
मुंबई इंडियंस की जीतें2
IPL 2025 में आमने-सामने मुकाबले2
IPL 2025 में गुजरात की जीतें2
लगातार जीत (गुजरात बनाम मुंबई)गुजरात ने पिछले 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article