MI VS DCCC

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women : महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के दूसरे मैच में मुंबई इंडियन्स (MI) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। यह मैच शनिवार (15 फरवरी) को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियन्स की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) करेंगी वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के पास है। WPL के पिछले सीजन में दोनों टीमों का सफर काफी अलग रहा था। DC की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी वहीं मुंबई इंडियन्स का सफर प्लेऑफ दौर में हो गया था।

MI vs DC WPL 2025 Pitch Report

मुंबई इंडियन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स डब्लूपीएल 2025 पिच रिपोर्ट

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग के पिछले दो सीजन में 5 बार भिड़ंत हुई है। इसमें से 3 मुकाबलों में मुंबई को जीत मिली जबकि दो में दिल्ली की टीम विजय हासिल करने में सफल रही थी। मुंबई का पलड़ा दिल्ली के खिलाफ थोड़ा सा भारी है। दोनों ही टीमें ऐसे में इस मैच को जीतकर आगे बढ़ना चाहेगी। इस मैच में मुंबई की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर कौर (Harmanpreet Kaur) के अलावा यास्तिका भाटिया,जी कमलिनी, शबनम इस्माइल, हैली मैथ्यूज, और अमेलिया केर पर सभी की निगाहें रहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के अलावा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप से सभी को उम्मीदें होगी।

End of Feed