MI vs DC Pitch Report: मुंबई और दिल्ली के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, MI vs DC Pitch Report Today Match: आईपीएल के 17वें संस्करण में आज दो मैच होंगे। पहला मुकाबला दोपहर में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये इन दोनों टीमों के बीच दूसरे चरण का मुकाबला होगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को अपने मैदान पर मात दी थी। आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के घर में होना है। आइए जानते हैं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आज के मैच की पिच रिपोर्ट, कैसे हैं इस मैदान के आंकड़े और इस ग्राउंड पर कैसा है मुंबई और दिल्ली का ट्रैक रिकॉर्ड।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज होगा बड़ा मैच
  • मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा
  • ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा

IPL 2024, MI vs DC Pitch Report Today Match: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। आज के दिन दो मैच खेले जाएंगे और मुंबई-दिल्ली मैच दिन का पहला मुकाबला होगा जो दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में होगा जहां एक बार फिर सभी फैंस की नजरें पिछले मैच के हीरो व दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर टिक जाएंगी। इन दोनों टीमों के बीच पहले चरण का मुकाबला मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला गया था, जहां मुंबई की टीम ने 29 रन से जीत हासिल कर ली थी।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होने वाले मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि इस सीजन में इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है। अब तक मुंबई ने 8 मैचों में सिर्फ 3 मैच जीते हैं और वे 6 अंकों के साथ अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) में आठवें नंबर पर हैं। वहीं दूसरी तरफ है दिल्ली कैपिटल्स की टीम जिसने 9 मैचों में सिर्फ 4 मुकाबले जीते हैं और वे 8 अंकों के साथ छठे पायदान पर हैं। इस मैच में जिन खिलाड़ियों से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी, मुंबई इंडियंस की तरफ से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), तिलक वर्मा (Tilak Verma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)। बात अगर दिल्ली कैपिटल्स की करें तो उनके स्टार कप्तान ऋषभ पंत के अलावा फ्रेजर-मैकगर्ग (Frazer-McGurk), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) जैसे धुरंधरों पर सबकी नजरें रहेंगी।

End of Feed