मेंटोर या सहयोगी खिलाड़ी? कुलदीप यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले अपनी भूमिका पर दिया बड़ा बयान

Kuldeep Yadav On IND vs AFG Test Match: भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच में टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर होंगे या फिर एक मेंटोर (मार्गदर्शक) की भूमिका भी निभाएंगे। इसको लेकर कुलदीप ने टीम में शामिल किए गए युवा खिलाड़ियों को लेकर अपनी बात खुलकर सामने रख दी है।

Kuldeep Yadav On India vs Afghanistan Test Match: किसी भी टीम में सीनियर खिलाड़ी की जिम्मेदारी अधिक होती है और बाएं हाथ की कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव इसे अच्छी तरह समझते हैं, लेकिन एक पारंपरिक मेंटोर (मार्गदर्शक) बनने के बजाय वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले युवा खिलाड़ियों मानव सुथार और हर्ष दुबे के ’सहयोगी’ के रूप में नजर आ रहे हैं।

Kuldeep Yadav On His Role In India Squad For IND vs AFG Test Match

कुलदीप यादव (BCCI-File)

यह 31 वर्षीय खिलाड़ी यह सुनिश्चित करना चाहता है कि नए खिलाड़ी टीम में सहज महसूस करें और जरूरत पड़ने पर उनसे सलाह लें। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच शनिवार से शुरू होगा। कुलदीप ने पीटीआई से कहा, "जब भी कोई नया खिलाड़ी टीम में आता है, तो आपका काम उसे सहज महसूस कराना होता है। हम चाहते हैं कि वह आपको एक सहयोगी के रूप में देखे। उसके लिए ऐसा माहौल तैयार किया जाना चाहिए कि अगर उसे किसी तरह की समस्या हो तो वह आपसे बात करने में संकोच नहीं करे। आपको उसकी मदद के लिए तैयार रहना चाहिए।"

End of Feed