WPL 2023: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का ताबड़तोड़ प्रदर्शन जारी, बनीं 200+ रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 11, 2023, 11:36 PM IST

Womens Premier League 2023 Most Runs: दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लैनिंग का विमेंस प्रीमियर लीग में ताबड़तोड़ प्रदर्शन जारी है। उन्होंने लीग में दिल्ली कैपिटल्स की कमान अच्छे से संभाल रखी हैं। वे लीग में 200+ स्कोर करने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Womens Premier League 2023 Most Runs: विमेंस प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों का ताबड़तोड़ प्रदर्शन जारी है। इसके चलते हर दिन के मैच में कई नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और और कई रिकॉर्ड टूट भी रहे हैं। शनिवार को भी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के मुकाबले में भी कई नए रिकॉर्ड बने। इस मुकाबले में 140 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने 15 गेंद पर तीन चौके की मदद से 21 रन की नाबाद पारी खेलीं। इसके साथ ही उनके विमेंस प्रीमियर लीग में 206 रन पूरे हो गए। वे लीग में 200+ रन बनाने वाली इकलौती खिलाड़ी बन गईं।

Meg Lanning

दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी। (Instagram)

टॉप-5 स्कोरर में दिल्ली के दो खिलाड़ी

लीग के टॉप-5 स्कोरर में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का कब्जा है। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने 4 मैचमें 146.09 की स्ट्राइक रेट और 68.66 की औसत से 206 रन के साथ टॉप पर बरकरार हैं। इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स की शेफाली वर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भी 4 मैचों में 192.47 की स्ट्राइक रेट और 59.66 की औसत से 179 रन बनाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस की हेले मैथ्यूज हैं। उन्होंने तीन मैचों में 156 की स्ट्राइक और 78 की औसत से 156 रन बनाए हैं। गुजरात जाएंट्स की हरलीन देओल चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने चार मैच में 143.01 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरी की सोफीह डिवाइन पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 142.22 की स्ट्राइक रेटस से 128 रन बनाए हैं।

End of Feed