Matheesha Pathirana catch Video: विशापट्टनम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली बनाम चेन्नई के मैच में यूं तो फैंस डेविड वॉर्नर की विस्फोटक पारी देखने आए थे, लेकिन वह एक ऐसे अद्भुत कैच का गवाह बने जिसे देखकर वह खुद को वाह कहने से रोक नहीं पाए। यह कैच और किसी का नहीं बल्कि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को विस्फोटक शुरुआत दिलाने वाले वॉर्नर का ही था।
मथिसा पथिराना कैच (साभार-Screengrab)
मथिसा पथिराना ने पकड़ा बेहतरीन कैच
टॉस जीतकर पहले बललेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम की ओर से इस सीजन पहली बार डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में विस्फोटक अंदाज में 93 रन जोड़े। ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम एक बड़े स्कोर की ओर से तेजी से बढ़ रही थी, लेकिन तभी मुस्तफिजुर रहमान की एक गेंद को वॉर्नर ने रिवर्स स्वीप किया।
पथिराना ने हवा में उछलते हुए एक हाथ से ऐसा कैच पकड़ा कि वॉर्नर को यकीन नहीं हुआ। धोनी भी पथिराना की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। वॉर्नर ने 35 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। वॉर्नर ने इस पारी के साथ आईपीएल में अपने 6,500 रन भी पूरे कर लिए। यह उनके आईपीएल करियर का 62वां अर्धशतक भी था।
