माही भाई प्लीज, धोनी के आखिरी आईपीएल सीजन पर पथिराना ने की इमोशनल अपील

Matheesha Pathirana On Ms Dhoni: श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथिसा पथिराना ने धोनी के आखिरी सीजन को लेकर एक खास अपील की है। पथिराना के क्रिकेट करियर में धोनी का बहुत बड़ा हाथ रहा है। अब जब ऐसी अफवाह है कि धोनी का यह आखिरी सीजन है तो पथिराना की प्रतिक्रिया आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिकेट लाइफ में धोनी मेरे पिता समान हैं-
  • धोनी से पथिराना ने की खास अपली
  • आखिरी सीजन के अफवाह के बीत पथिराना की खास मांग

Matheesha Pathirana On Ms Dhoni: श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने आईपीएल 2024 में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। छह मैचों में 13 विकेट ले चुके मथिसा ने इस सीज़न में सीएसके की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2022 में एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके द्वारा उन्हें पहली बार मौका मिला था। धोनी की लीडरशिप में पथिराना अपनी गेंदबाजी में इतने निखरे कि उन्हें श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी डेब्यू करने का मौका मिला। साल 2023 में जब चेन्नई 5वीं बार चैंपियन बनी थी तो उन्होंने 2023 में सीएसके के लिए 19 विकेट लिए।

Matheesha Pathirana

एमएस धोनी और पथिसा पथिराना (साभार-x)

मेरे पिता समान हैं धोनी- पथिराना

पथिराना ने अपने करियर पर सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के प्रभाव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे धोनी की सलाह ने उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद की।

End of Feed