न्‍यूजीलैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, अपने प्रमुख खिलाड़ी को केंद्रीय अनुबंध से किया रिलीज

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 23, 2022, 10:34 AM IST

Martin Guptill released from central contract: न्‍यूजीलैंड क्रिकेट ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रमुख ओपनर मार्टिन गप्टिल को केंद्रीय अनुबंध से रिलीज कर दिया है। मार्टिन गप्टिल स्‍पष्‍ट कर चुके हैं कि वो अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास नहीं ले रहे हैं और जब भी मौका लगे तो कीवी टीम का प्रतिनिधित्‍व करने के लिए उपलब्‍ध हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • न्‍यूजीलैंड क्रिकेट ने मार्टिन गप्टिल को केंद्रीय अनुबंध से रिलीज किया
  • मार्टिन गप्टिल ने स्‍पष्‍ट किया कि वो अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास नहीं ले रहे हैं
  • मार्टिन गप्टिल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्‍यूजीलैंड के सर्वश्रेष्‍ठ रन स्‍कोरर हैं

वेलिंगटन: न्‍यूजीलैंड क्रिकेट (New Zealand Cricket) ने बुधवार को घोषणा की है कि उन्‍होंने अपने अनुभवी ओपनर मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) को केंद्रीय अनुबंध से रिलीज कर दिया है। न्‍यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान जारी करते हुए कहा, 'न्‍यूजीलैंड क्रिकेट केंद्रीय अनुबंध से मार्टिन गप्टिल को रिलीज करने के लिए सहमत हो गया है ताकि वो कहीं ओर खेलने के मौके को तलाश सकें।' 36 साल के ओपनर ने करीब 14 साल तक सफेद गेंद क्रिकेट में राष्‍ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया।

guptill

मार्टिन गप्टिल को केंद्रीय अनुबंध से रिलीज किया गया

हालांकि, मार्टिन गप्टिल को हाल ही में संपन्‍न टी20 वर्ल्‍ड कप और भारत के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज के लिए राष्‍ट्रीय टीम में नहीं चुना गया। गप्टिल ने 47 टेस्‍ट में न्‍यूजीलैंड का प्रतिनिधित्‍व करते हुए 29.38 की औसत से 2586 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने तीन शतक जबकि 17 अर्धशतक जमाए। वहीं 198 वनडे में गप्टिल ने 41.73 की औसत से 7346 रन बनाए, जिसमें 18 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 237* रन रहा। इसके अलावा 122 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 31.81 की औसत से 3531 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।

End of Feed