आराम से सो रहे थे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन, एक झटके में सिराज ने जगा दिया- देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 9, 2023, 10:21 PM IST

IND vs AUS WTC Final 2023: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें खेल रही हैं। मैच के तीसरे दिन जब भारत की पहली पारी सिमटी और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरु हुई तभी एक हास्यास्पद वाकया देखने को मिला। मार्नस लाबुशेन निश्चिंत होकर सो रहे थे, लेकिन अचानक उस्मान ख्वाजा का विकेट गिरा और वो भागे मोर्चा संभालने के लिए।

IND vs AUS, Marnus Labuschagne sleeping video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में तीसरे दिन टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 296 रन पर सिमट गई। भारत ने फॉलोऑन का खतरा टाल दिया और ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी। तभी कुछ पल के बाद जब पहला विकेट गिरा तो एक हास्यास्पद नजारा देखने को मिला जिसके मुख्य किरदार थे दुनिया के नंबर.1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन।

IND vs AUS, Marnus Labuschagne sleeping wake up by Mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज और मार्नस लाबुशेन (AP/Twitter)

दरअसल, जब ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरे तभी चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को शून्य के स्कोर पर विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच करा दिया। उसी दौरान पवेलियन बालकनी में दुनिया के नंबर.1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन आराम से सोने जा रहे थे। उनकी आंख लगी ही थी, कि अचानक ख्वाजा का विकेट गिरा, शोर मचा तो आंखें खोलकर देखा कि विकेट गिर चुका है और उन्हें तुरंत पिच पर जाना होगा, वो अपना बैट उठाकर भागे। ये नजारा कैमरे में कैद हो गया।

End of Feed