IND vs AUS: मार्नस लाबुशेन ने बताया ऑस्ट्रेलिया ने एमसीजी टेस्ट के चौथे दिन क्यों घोषित नहीं की पारी?

ऑस्ट्रेलिया के लिए मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने बताया है कि भारतीय टीम को मैच के पांचवें और आखिरी दिन रन लक्ष्य का पीछा करने में परेशानी होगी या नहीं और उनकी टीम मे चौथे दिन पारी समाप्ति की घोषणा क्यों नहीं की?

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले मार्नस लाबुशेन ने रविवार को कहा कि भारत के लिए ऐसे विकेट पर लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो सकता है जिसमें असमान उछाल है। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट पर 228 रन बनाए हैं और उसकी कुल बढ़त 333 रन की हो गई है। लाबुशेन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए जबकि निचले क्रम में पैट कमिंस (41), नाथन लियोन (नाबाद 41) और स्कॉट बोलैंड (नाबाद 10) ने उपयोगी योगदान दिया।

Marnus Labuschagne

मार्नस लाबुशेन

गेंद के उछाल में आई है कमी

लाबुशेन से जब पूछा गया कि पांचवें दिन पिच का व्यवहार कैसा होगा, उन्होंने कहा,'मेरा मानना है की पहली पारी में पिच से कुछ मूवमेंट मिल रहा था। निश्चित रूप से पहले 40 से 50 ओवर तक रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ उछाल कम और असमान हो गई। इसलिए हमने देखा कि अधिकतर गेंद विकेट को निशाना बनाकर की गई। सीम मूवमेंट शायद पहले जैसा ही है लेकिन अब कम गेंद उछाल ले रही है और ऐसे में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है।'

End of Feed