मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन अगले महीने भारत के टेस्ट दौरे के दौरान रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी का सामना करने के लिये बेताब हैं क्योंकि उन्होंने इस शीर्ष स्पिनर से निपटने क लिये अपने खेल में जरूरी बदलाव किये हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2004 के बाद से भारत में कोई टेस्ट श्रृंखला नहीं जीता है। टीम नागपुर (नौ से 13 फरवरी), नयी दिल्ली (17 से 21 फरवरी), धर्मशाला (एक से पांच मार्च) और अहमदाबाद (नौ से 13 मार्च) में चार टेस्ट मैच खेलेगी।
मार्नस लाबुशेन(साभार AP)
